Search

सिकंदराबाद: श्री कृष्ण बलदेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव

383 Views

श्री जी श्याम परिवार सेवा समिति के द्वारा भव्य श्री श्याम जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भक्ति भाव में रंग दिया।


सिकंदराबाद: नगर के मोहल्ला केसरीवाड़ा स्थित श्री कृष्ण बलदेव मंदिर (बंदरों वाला मंदिर) में 14 नवंबर, दिन शुक्रवार की रात्रि श्री जी श्याम परिवार सेवा समिति सिकंदराबाद के तत्वाधान में श्री श्याम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में आयोजित यह भव्य आयोजन भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा, जहां देर रात तक भजन-कीर्तन की सुगंधित लहरें गूंजती रहीं।

कार्यक्रम में दूर-दूर से आए प्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गाजियाबाद से आई भजन गायिका महक गुनगुन बंसल, नोएडा से योगेश सैन, छवि श्रृंगार गाजियाबाद से दीपेश सिंघल तथा ग्रेटर नोएडा से आए पंक्षी म्यूजिक ग्रुप ने बाबा श्याम के भजनों का ऐसा रस बरसाया कि पूरा वातावरण “श्याम-रंग” में रंग गया।

भजनों में “खाटू वाला खाटू वाला वो नीले घोड़े वाला”, “हैप्पी बर्थडे सांवरिया”, “श्याम तुमसे मिलने का कीर्तन का बहाना है”, “दिल का क्या करें बाबा” सहित अन्य कई भजनों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। हर भजन पर भक्तों ने झूमकर बाबा श्याम के दरबार में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के नकुल शर्मा, विजय शर्मा, करन जाट, यश गर्ग, राघव गोयल, नमन बंसल, प्रियांश, ऋषव, सौरभ सहित अन्य सदस्यों एवं भक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। देर रात तक चले इस भक्ति महोत्सव में उपस्थित सभी भक्तों ने बाबा श्याम के जन्मोत्सव का आनंद उठाया और उनके आशीर्वाद की कामना की।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment