सिकंदराबाद स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, समूह गान प्रतियोगिता, खेल मुकाबले और आदर्श छात्र चयन सहित बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सिकंदराबाद: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, सिकन्दराबाद में बाल दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिकंदराबाद के व्यवसायी नितिन सर्राफ, विद्यालय के प्रबंधक नितिन गर्ग एडवोकेट, अनिरुद्ध शास्त्री, एवं प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष तथा एकता महेश्वरी द्वारा मां शारदा की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्नेहिल गौड़ द्वारा समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें निर्णायक के रूप में शशिबाला, एकता माहेश्वरी एवं आचार्या समता मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में कक्षा 10 और जूनियर वर्ग में कक्षा 8 ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

मुख्य अतिथि नितिन सर्राफ ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र को उसके अधिकारों एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। बच्चों को स्नेह, सम्मान व सुरक्षित माहौल देने पर जोर देते हुए उन्होंने बाल श्रम और बाल अपराध के विरोध में आवाज उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इसी क्रम में प्रत्येक कक्षा से आदर्श छात्र का चयन भी किया गया। विजयी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि नितिन सर्राफ एवं विद्यालय प्रबंधक नितिन गर्ग एडवोकेट द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधक नितिन कुमार गर्ग एडवोकेट द्वारा सभी छात्रों के लिए पेन एवं सूक्ष्म जलपान की विशेष व्यवस्था भी कराई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रीति त्यागी एवं संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर राकेश, दोजपाल, जुगेंद्र सिंह आर्य, नेत्रपाल सिंह, राजकुमार, प्रेमपाल सिंह, पंकज जोशी, पूनम गर्ग, प्रियंका शर्मा, नीलम गुप्ता, हिना गर्ग, स्नेहलता शर्मा, संगीता शर्मा, तनु सिंह, आरती वर्मा, इकांशी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
