Search

सिकंदराबाद: बाल दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम, विजेताओं को किया गया सम्मानित

397 Views

सिकंदराबाद स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर क्विज़ व खेल प्रतियोगिताओं के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद देकर उत्साह बढ़ाया।


सिकंदराबाद:  दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुलावठी रोड, सिकंदराबाद में बाल दिवस कार्यक्रम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम में सिकंदराबाद क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और अनुशासन का संदेश दिया। विधायक ने सभी भैया-बहनों को आशीर्वाद देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बाल दिवस पर विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भैया यश कुमार (पुत्र दिनेश कुमार) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर यश कुमार को एक दिन के विद्यालय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिला, जिसे उन्होंने पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ निर्वहन किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विजयी प्रतिभागियों को मंच पर तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्या बहनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने अपने आशीर्वचन में बच्चों को जीवन में ऊर्जा, सकारात्मकता और कड़ी मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी निरंतर आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से भविष्य में बड़ी सफलताएँ प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और बाल दिवस का यह आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment