Search

सिकंदराबाद: विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा कनक ने खेलकूद प्रतियोगिता में किया स्कूल का नाम रोशन

473 Views

विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, सिकंदराबाद की छात्रा कनक ने सैद नगली, अमरोहा में आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ और रिले रेस में सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।


सिकंदराबाद: नगर के सरस्वती नगर स्थित विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, सिकंदराबाद की कक्षा पंचम की छात्रा कनक ने 09 से 11 नवंबर 2025 तक सैद नगली, अमरोहा में आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर दौड़ और रिले रेस में द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल) प्राप्त किया।

विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री नारायण शर्मा ने वंदना सत्र के दौरान कनक को सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार की ओर से बहन कनक को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment