Search

सिकंदराबाद: विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने सरदार पटेल जयंती पर होने वाली पदयात्रा व जनसभा स्थल का किया निरीक्षण

457 Views

सिकंदराबाद में 14 नवंबर को होने वाली लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती की पदयात्रा और जनसभा की तैयारियों का विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने मंगलवार रात्रि निरीक्षण किया। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद।


सिकंदराबाद: लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल  की जयंती के उपलक्ष में आगामी 14 नवंबर को सिकंदराबाद में आयोजित होने वाली पदयात्रा एवं भव्य जनसभा की तैयारियों को लेकर मंगलवार रात्रि को विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है, इसलिए यह कार्यक्रम जनजागरण और प्रेरणा का माध्यम बनेगा।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेशराम गुप्ता, जिला महामंत्री अरविंद दीक्षित, पिंकी वोहरा, पंडित सचिन शर्मा, अजय शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment