Search

सिकंदराबाद : 48 अवैध लाउडस्पीकर हटाए गए, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण पर जोर

739 Views

सिकंदराबाद: न्यायालय और सरकारी दिशानिर्देशों के सख्त अनुपालन में सिकंदराबाद प्रशासन ने नगर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों से 48 अवैध लाउडस्पीकर हटाए हैं। यह बड़ी कार्रवाई ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से की गई, क्योंकि ये सभी साउंड सिस्टम निर्धारित मानक से अधिक आवाज पैदा कर रहे थे और आम जनजीवन को प्रभावित कर रहे थे।

संयुक्त टीम ने किया सर्वे और ध्वनि मापन

उप-जिलाधिकारी दीपक कुमार पाल, क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा और कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र का व्यापक सर्वे किया। साउंड मीटर के माध्यम से ध्वनि स्तर की जाँच की गई, जिसमें यह पाया गया कि कई धार्मिक स्थलों से निकल रही आवाज निर्धारित डेसीबल सीमा से अधिक थी।

45 मस्जिदों और 3 मंदिरों से उतारे गए साउंड सिस्टम

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, हटाए गए 48 लाउडस्पीकरों में 45 मस्जिदों और 3 मंदिरों के साउंड सिस्टम शामिल हैं। यह कार्रवाई कानून, न्यायालय के आदेशों और जनस्वास्थ्य हित में की गई है।

उप-जिलाधिकारी दीपक कुमार पाल ने कहा, “ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। धार्मिक आयोजनों में लाउडस्पीकर बजाने से पहले लिखित अनुमति लेना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी”

क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि “संयुक्त टीम ने पूरी निष्पक्षता से सर्वे किया। जहाँ-जहाँ डेसीबल सीमा से अधिक ध्वनि पाई गई, वहाँ तुरंत लाउडस्पीकर हटाए गए।”

कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि “धार्मिक संस्थानों के सहयोग से यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे लाउडस्पीकर का उपयोग केवल अनुमति प्राप्त करने के बाद और निर्धारित सीमा के भीतर ही करें।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment