Search

सिकंदराबाद: “अलग प्रदेश से तेजी आएगी विकास की रफ्तार, पश्चिम प्रदेश की मांग को लेकर रविवार को औरंगाबाद अहीर में जुटेगा जनसैलाब – नूर कुरैशी

416 Views

पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा ने औरंगाबाद अहीर में जनसभा का ऐलान किया। नूर कुरैशी ने कहा—अलग प्रदेश बनने से क्षेत्र में तेज़ी से विकास होगा, युवाओं को मिलेगा रोजगार और उद्योगों को सुविधाएं।


सिकंदराबाद: उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य को छोटे-छोटे राज्यों में बांटकर पश्चिम प्रदेश बनाने के हिमायती राजनेताओं ने अब संगठित रूप से जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है। पूर्व मंत्री डी.पी. यादव के संयोजन में पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया है।

मोर्चे की गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रवक्ता नूर मोहम्मद कुरैशी और राजनारायण यादव ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की कमाई का मात्र 25 प्रतिशत ही इस क्षेत्र के विकास में लगता है, जिससे यह क्षेत्र पिछड़ेपन का शिकार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि “अगर छोटे प्रदेश बनेंगे तो विकास की गति कई गुना तेज़ होगी। गन्ना, गेहूं और दूध उत्पादन से भरपूर यह क्षेत्र अलग होकर अपने संसाधनों से आत्मनिर्भर बन सकता है।”

कुरैशी ने कहा कि पश्चिम प्रदेश का गठन होने पर वर्षों से लंबित हाईकोर्ट बेंच की मांग स्वतः पूरी होगी, युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और उद्योगों को नई सुविधाएँ प्राप्त होंगी।

उन्होंने बताया कि “हरित प्रदेश” पहले केवल एक राजनीतिक दल का मिशन था, लेकिन डी.पी. यादव ने विभिन्न स्तरों पर सक्रिय लोगों को एक मंच—पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा—के तहत जोड़ा है।

रविवार को औरंगाबाद अहीर इंटर कॉलेज में विशाल जनसभा के माध्यम से इस जनजागरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान 27 जिलों में चलाया जाएगा और जनता से अपील की कि वे पश्चिम प्रदेश के निर्माण हेतु आंदोलन से जुड़कर विकास की नई इबारत लिखें।

इस अवसर पर राजनारायण यादव, मुकेश यादव, शकील अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment