Search

बुलंदशहर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी, पुलिस लाइन की शाखाओं का किया निरीक्षण

Share Now :

WhatsApp
402 Views

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। इस दौरान थानों और पीआरवी गाड़ियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा पुलिस कर्मियों के टर्न आउट, प्रशिक्षण और स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।


बुलंदशहर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन बुलंदशहर में आयोजित परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों के टर्न आउट की जांच की और शस्त्र खोलने, अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग तथा घटनास्थल को येलो टेप से सुरक्षित करने जैसी विभिन्न कवायती प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया।

एसएसपी ने परेड में शामिल थानों की गाड़ियों एवं पीआरवी/डायल 112 वाहनों की जांच की, नाइट चेकिंग रजिस्टर देखा तथा वाहनों पर मेडिकल किट और येलो टेप की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेस्पॉन्स टाइम को कम करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा, उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उन्हें प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आदेश कक्ष में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिसार निरीक्षक को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, सरकारी संपत्ति की देखभाल करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने और सरकारी वाहनों की समय-समय पर मेंटेनेंस/चेकिंग कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ऋजुल, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment