Search

सिकंदराबाद: सूफी संतों के बताए मार्ग पर चलकर ही देश में कायम रहेगा भाईचारा – तुषार कांत हिंदुस्तानी

Share Now :

WhatsApp
275 Views

सिकंदराबाद के मोहल्ला रिसालदारान स्थित गौस मंज़िल में सज्जादानशीन शाह हुसैन मिस्कीनी से मुलाकात के दौरान तुषार कांत हिंदुस्तानी का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि सूफी संतों के बताए मार्ग पर चलकर ही देश में मोहब्बत, सौहार्द और भाईचारा कायम रह सकता है।

सिकंदराबाद: मौहल्ला रिसालदारान स्थित ग़ौस मंज़िल में सज्जादानशीन शाह हुसैन मिस्कीनी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संगठन संयोजक तुषार कांत हिंदुस्तानी ने भेंट की। इस अवसर पर उनका शाल ओढ़ाकर हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया।

अपने संबोधन में तुषार कांत हिंदुस्तानी ने कहा कि “हम सब एक थे, एक हैं और एक ही रहेंगे। हमारी पूजा पद्धतियां और इबादत के तरीके भले अलग हों, लेकिन हमारे पूर्वज एक ही हैं। हमें भारतीय होने पर गर्व है।”

उन्होंने आगे कहा कि समाज तालीम, तहज़ीब और तरक्की से अभी भी काफी दूर है। इसलिए हमें मिलकर शिक्षा, संस्कृति और उन्नति के क्षेत्र में काम करना होगा ताकि हमारा देश तरक्की करे और भारत विश्व गुरु बने।

तुषार कांत हिंदुस्तानी ने सूफी संतों के बताए मार्ग को अपनाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि सूफी संतों ने हमेशा मोहब्बत, आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया है।

इस मौके पर रिहान साबरी (बुलंदशहर), युसुफ मिस्कीनी, सद्दीक खां, मुतीब खां, पीरज़ादा सैयद सज्जाद हुसैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment