Search

सिकंदराबाद: भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा द्वारा “भारत को जानो” नगर स्तरीय प्रश्नमंच का आयोजन

363 Views

सिकंदराबाद: भारत विकास परिषद् सिकन्द्राबाद संस्कार शाखा के तत्वावधान में “भारत को जानो” प्रतियोगिता का नगर स्तरीय प्रश्नमंच रविवार, 2 नवम्बर 2025 को जैन इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से सीनियर वर्ग की 23 तथा जूनियर वर्ग की 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता तीन चरणों में संपन्न हुई, जिसमें लिखित परीक्षा, कंप्यूटर आधारित डायरेक्ट प्रश्न, मल्टीपल चॉइस प्रश्न, चित्र पहचानो और रैपिड फायर राउंड शामिल थे।

परिणाम:

जूनियर वर्ग में केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर (ग्रामीण क्षेत्र) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रेमवती कुंजीलाल जैन सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय स्थान पर रहा।

सीनियर वर्ग में श्रीराम इंटर कॉलेज (ग्रामीण क्षेत्र) प्रथम और प्रेमवती कुंजीलाल जैन सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय स्थान पर रहे।

सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मैडल तथा विजेता टीमों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर सोलंकी ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए प्रतियोगिताओं से होने वाले बौद्धिक विकास पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन वेदप्रकाश गुप्ता और विभोर गुप्ता ने किया। मुख्य रूप से अनिल मोघा, ईश्वर चंद, सतीश गर्ग, शिवप्रकाश काका, माधुरी गर्ग, राजकुमार गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment