Search

सिकंदराबाद: छात्रों को दिए नए आपराधिक कानूनों और सुरक्षा से जुड़े गुर

397 Views

कोतवाली सिकंदराबाद पुलिस ने जेपी इंटरनेशनल स्कूल में निबंध, डिबेट और क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को नए आपराधिक कानूनों, साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया।


सिकंदराबाद: कोतवाली सिकंदराबाद पुलिस द्वारा शनिवार को जेपी इंटरनेशनल स्कूल, एसडीएम कॉलोनी, सिकंदराबाद में एक विशेष क़ानून जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्रों के बीच निबंध, वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नए आपराधिक कानूनों एवं सरकारी नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों और विद्यालय स्टाफ को साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, ट्रैफिक नियमों और नए क्रिमिनल लॉज़ (BNS, BNSS, BSA) की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कानून की जानकारी हर नागरिक के लिए जरूरी है, ताकि वह अपने अधिकारों के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारियों को भी समझ सके। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि समाज में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को पुलिस टीम द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment