Search

सिकंदराबाद: तहसील परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विशेष कार्यक्रम, एसडीएम दीपक कुमार पाल ने दिलाई एकता की शपथ

Share Now :

WhatsApp
281 Views

सिकंदराबाद तहसील परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम दीपक कुमार पाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।


सिकंदराबाद: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को तहसील परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी दीपक कुमार पाल ने की।

इस अवसर पर एसडीएम दीपक कुमार पाल ने भारत के महान सपूत और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के योगदान और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की अखंडता और एकता के लिए जो कार्य किए, वे सदैव प्रेरणादायक रहेंगे।

एसडीएम ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई तथा सभी से देश की एकता, अखंडता और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में तहसील के अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News