Search

सिकंदराबाद: गोपाष्टमी पर्व पर धूमधाम से हुआ गऊ पूजन कार्यक्रम

806 Views
सिकंदराबाद में रघुनाथ गौ सेवा समिति के तत्वाधान में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। हवन, गऊ पूजन और प्रवचनों के साथ श्रद्धालुओं ने गौ माता की पूजा कर गुड़-चना अर्पित किया।

सिकंदराबाद: रघुनाथ गौ सेवा समिति (पंजी०) के तत्वाधान में गुरुवार को गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर गऊ पूजन समारोह बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हवन, गऊ पूजन एवं “मानव जीवन में गऊ माता का महत्व” विषय पर विशेष प्रवचन का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान नवीन कुमार सिंघल रहे। गौपूजन अतिथि राधेश्याम गर्ग (वैर वाले) एवं गऊ कथा वाचक दयाशंकर पाराशर (गाजियाबाद) रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेन्द्र सोलंकी (पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा) एवं पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्य वक्ता नीरज शर्मा (अधिवक्ता, सह-मंडल प्रमुख, सहारनपुर) रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन रघुनाथ सरस्वती संस्कार केन्द्र में कैलाश राघव (पालक, सेवा विभाग, विद्या भारती, गाज़ियाबाद) द्वारा गोवंश की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। गोमाताओं को माला पहनाकर गुड़ और चना खिलाया गया।

संरक्षक वैद्य बलराम दीक्षित, सुधीर कुमार जैन, अशोक कुमार सिंघल, अवधेश कुमार गोयल। अध्यक्ष प्रवीन कुमार गोयल, प्रबन्धक राधेश्याम मित्तल, कोषाध्यक्ष प्रियंक मित्तल, उपाध्यक्ष विनीत गोयल एवं विभोर गुप्ता।

कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार बंसल, अरविन्द कुमार गोयल, मनीष सिंघल (प्लाई वाले), सौरभ अग्रवाल (बिजली वाले), नितिन गोयल (बुकसेलर), उमंग गोयल (सर्राफ), सुशील गोयल (चक्की वाले), सुनील कुमार नम्बरदार, दिनेश अग्रवाल, नरेन्द्र बंसल (बाबा), मोहित बंसल (सर्राफ), विशाल गोयल (डेरी वाले), संजीव कुमार जैन (मन्टू जैन) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में “गौ माता की जय” के जयकारे गूंजते रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment