Search

सिकंदराबाद: गोपाष्टमी के अवसर पर रघुनाथ गौशाला में पांचवें श्री रघुनाथ सरस्वती संस्कार केंद्र का हवन एवं उद्घाटन

467 Views

सिकंदराबाद: दयावती दीवान सिंह शुक्ला सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा संचालित पांचवें श्री रघुनाथ सरस्वती संस्कार केंद्र का शुभारंभ आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार को गोपाष्टमी के पावन अवसर पर रघुनाथ गौशाला, भटपुरा रोड सिकंदराबाद में विधिवत हवन एवं नारियल फोड़कर किया गया। इस संस्कार केंद्र के माध्यम से मलिन बस्ती के गरीब भैया-बहनों को नि:शुल्क शिक्षा एवं संस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में हवन के पश्चात उपस्थित सभी महानुभावों ने प्रसाद ग्रहण किया। गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर प्रांतीय अधिकारियों एवं विद्यालय समिति के पदाधिकारियों द्वारा गौ पूजन भी संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रांतीय सेवा प्रमुख देवेंद्र, साकेत (उप प्रबंधक, सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा), योगेंद्र (सेवा प्रमुख, गाजियाबाद संभाग), विद्यालय प्रबंध समिति से राधेश्याम गर्ग (प्रबंधक), राधे श्याम मित्तल (कोषाध्यक्ष, विद्यालय समिति), राजीव गुप्ता (प्रधानाचार्य, दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज) एवं सतीश चंद्र गर्ग (वरिष्ठ समिति सदस्य) सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने संस्कार केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और इस पुनीत कार्य को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment