Search

मुठभेड़: सिकंदराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में शातिर बदमाश जावेद गिरफ्तार

Share Now :

WhatsApp
650 Views

सिकंदराबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में नौ मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी जावेद पुत्र अतीक निवासी गाजियाबाद घायल अवस्था में गिरफ्तार। पुलिस ने तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की।


सिकंदराबाद: पुलिस को बीती रात बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी जावेद पुत्र अतीक निवासी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

यह मुठभेड़ थाना क्षेत्र के जेवर अड्डे के पास उस समय हुई जब पुलिस टीम चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास कर रही थी। पुलिस के इशारा करने पर रुकने के बजाय आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जावेद घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने मौके से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश जावेद पर नौ से अधिक संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। वह थाना सिकंदराबाद के अलावा बीबीनगर, पहासू और गुलावठी थानों में भी वांछित था।

इस कार्रवाई के बारे में क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि यह मुठभेड़ एसएसपी बुलंदशहर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गई। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment