Search

सिकंदराबाद: घर जाने की जल्दबाज़ी में सड़कों पर उमड़ी भीड़, गुर्जर चौक पर बढ़ा यातायात दबाव

Share Now :

WhatsApp
306 Views

सिकंदराबाद: दीवाली के पर्व पर घर जाने की उमंग में लोगों की भारी भीड़ सिकंदराबाद से बाहर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर उमड़ पड़ी। शानिवार शाम ढलते ही और दफ्तरों से छुट्टी मिलने के बाद लोग अपने घरों की ओर रवाना होने लगे। वहीं रविवार सुबह होते ही शहर के बाहर निकलने वाले रास्तों पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

औद्योगिक क्षेत्र पास में होने के कारण गुर्जर चौक पर सबसे अधिक भीड़ का दबाव देखने को मिला। नेशनल हाईवे-34 पर अलीगढ़, बदायूं, आगरा, एटा, कानपुर, इटावा और लखनऊ की दिशा में जाने वाले वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि होती रही।

त्योहार के मौसम में हर साल की तरह इस बार भी अचानक बढ़े यातायात के दबाव से लोगों को जाम और धीमी रफ्तार की समस्या से जूझना पड़ा। पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के प्रयासों के बावजूद कई स्थानों पर वाहन घंटों तक रेंगते रहे।

यात्रियों ने प्रशासन से अपील की है कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था कर लोगों को राहत दिलाई जाए।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment