सिकंदराबाद में अवैध शराब बिक्री और ओवररेटिंग पर प्रशासन सख्त। एसडीएम और आबकारी निरीक्षक ने सिकंदराबाद व निजामपुर क्षेत्र की शराब दुकानों पर छापेमारी कर बोतलों के QR कोड स्कैन कर जांच की। कई दुकानों पर अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई की गई।
सिकंदराबाद: अवैध शराब बिक्री, ओवररेटिंग और तस्करी पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया। बुधवार को एसडीएम सिकंदराबाद और आबकारी निरीक्षक ने संयुक्त रूप से क्षेत्र की कई शराब दुकानों पर अचानक छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर बिकने वाली शराब की बोतलों के QR कोड स्कैन कर उनकी वैधता जांची और यह भी देखा कि कहीं निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री तो नहीं की जा रही। कई जगहों पर ओवररेटिंग और अनियमितता के मामले सामने आए, जिन पर मौके पर ही कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान ज़हरीली शराब, अवैध तस्करी और ओवररेटिंग को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। सिकंदराबाद और निजामपुर की दुकान की जांच के बाद अब अन्य क्षेत्रों में भी अभियान जारी रहेगा।
प्रशासन ने शराब दुकानदारों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित नियमों के अनुसार ही बिक्री करें, अन्यथा लाइसेंस निरस्तीकरण और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
