Search

सिकंदराबाद: पूर्व कैबिनेट मंत्री किरनपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

Share Now :

WhatsApp
818 Views

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री किरनपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव धमैड़ा में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। विशाल चौधरी सहित अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।


सिकंदराबाद : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री किरनपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि उनके पैतृक गाँव धमैड़ा कीरत में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विशाल चौधरी ने कहा कि किरनपाल सिंह जी ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास और आम जनता की भलाई के लिए जो कार्य किए, वे सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने समाज और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी।

श्रद्धांजलि सभा में उनके जीवन, संघर्ष और जनसेवा को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का वातावरण भावुक और श्रद्धामय रहा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment