Search

बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने पंजाब बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए भेजी सहायता राशि

123 Views

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने पंजाब के बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए 4.5 लाख रुपये की राहत राशि भेजी। जिला बुलंदशहर के किसान हमेशा पीड़ित किसानों के साथ हैं।


बुलंदशहर: 8 अक्टूबर, बुधवार को भारतीय किसान यूनियन इंडिया के जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान मुजफ्फरनगर पहुंचे। किसानों ने नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की और पंजाब में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए 4,50,000 रुपये की राहत राशि भेजी।

चौधरी अरब सिंह ने बताया कि इससे पहले भी 11,00,000 रुपये की राहत सामग्री और 2,50,000 रुपये की राशि सिसौली मुख्यालय के माध्यम से भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिला बुलंदशहर पंजाब के बाढ़ पीड़ित किसानों के साथ खड़ा है और भविष्य में भी उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

इस अवसर पर जय भगवान, राहुल चौधरी, चौ० अरब सिंह, सतपाल सिंह, रोहताश यादव, सुभाष यादव सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment