Search

सिकंदराबाद: “शक्ति वाले बाबा” प्रकाशदास ने त्यागा देह, हजारों अनुयायियों में शोक

Share Now :

WhatsApp
1,028 Views

सिकंदराबाद के कांवरा मार्ग स्थित समाधि बाबा विष्णुदास आश्रम के संचालक महंत बाबा प्रकाशदास, जिन्हें शक्ति वाले बाबा के नाम से जाना जाता था, ने बुलंदशहर के अस्पताल में देह त्याग दिया। 45 वर्षों से तपस्या में लीन बाबा एक झोपड़ी में रहते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।


                      बाबा प्रकाश दास का फाइल फोटो

सिकंदराबाद। कांवरा मार्ग स्थित समाधि बाबा विष्णुदास आश्रम के संचालक ओमप्रकाश उर्फ महंत बाबा प्रकाशदास , जिन्हें श्रद्धालु “शक्ति वाले बाबा” के नाम से जानते थे, ने आज बुलंदशहर के ममता अस्पताल में शरीर त्याग दिया।

बाबा प्रकाशदास पिछले लगभग 44–45 वर्षों से अन्न का दाना नहीं खाते थे और एक साधारण झोपड़ी में रहकर तपस्या व साधना में लीन रहे। उनका जीवन पूर्णतः भक्ति, सेवा और संयम को समर्पित था।

उनके हजारों-लाखों अनुयायी हैं, जो देशभर से उनके दर्शन के लिए आते थे। आश्रम में समय-समय पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता था, जिसमें साधु-संतों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या भाग लेते थे।

बाबा के निधन की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में ममता अस्पताल व सिकंदराबाद स्थित समाधि बाबा विष्णुदास आश्रम पहुंचकर अंतिम दर्शन कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबा प्रकाशदास ने समाज में भक्ति और सेवा की अलख जगाई और उनका जाना क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।


Spread the love

Published On

Leave a Comment