Search

सिकंदराबाद: रामलीला में सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन का मंचन

782 Views

सिकंदराबाद में चल रही रामलीला में गुरुवार की रात राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन की लीला का मंचन हुआ। हनुमानजी द्वारा अशोक वाटिका उजाड़ने से लेकर लंका दहन तक के दृश्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


सिकंदराबाद: नगर में चल रही रामलीला में गुरुवार की रात्रि राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन की पौराणिक कथाओं का जीवंत मंचन किया गया।

लीला की शुरुआत वन में प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण द्वारा माता सीता की खोज से हुई। हनुमानजी दोनों भाइयों को कंधों पर बैठाकर सुग्रीव के पास ले गए। वहां अग्नि को साक्षी मानकर राम और सुग्रीव ने मित्रता निभाने का वचन लिया। इसके बाद सुग्रीव ने श्रीराम के कहने पर बाली को युद्ध के लिए ललकारा। दोनों भाइयों के बीच हुए संवाद और युद्ध के दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अंततः श्रीराम ने बाली का वध कर दिया।

इसके बाद सुग्रीव ने माता सीता की खोज के लिए हनुमानजी को भेजा। हनुमान अशोक वाटिका पहुंचे और माता सीता को प्रभु श्रीराम का संदेश सुनाया। वहीं हनुमान द्वारा वाटिका उजाड़ने पर अक्षय कुमार और मेघनाद के साथ युद्ध का मंचन किया गया। रावण की आज्ञा पर जब हनुमानजी की पूंछ में आग लगाई गई, तो उन्होंने उछल-कूद कर पूरी लंका को जलाकर राख कर दिया।

इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य रूप से अरविंद दीक्षित, राहुल गुप्ता, राकेश मोहन और लोकेश कौशल, विशाल दीक्षित, विपुल दीक्षित उपस्थित रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment