सिकंदराबाद में रामलीला महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्रीराम की भव्य बारात 27 सितम्बर 2025 को निकलेगी। बारात महाराजा अग्रसेन चौक से शुरू होकर कबाड़ी बाजार स्थित मंदिर भजनलाल पर संपन्न होगी। नगर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
सिकंदराबाद: रामलीला महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्रीराम की भव्य बारात का आयोजन 27 सितम्बर 2025 को किया जाएगा। यह बारात नगर के महाराजा अग्रसेन चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कबाड़ी बाजार स्थित मंदिर भजनलाल पर संपन्न होगी। शोभायात्रा में धार्मिक उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।
रामलीला मैदान, रामबाड़ा, सिकंदराबाद में 21 सितम्बर से 7 अक्टूबर 2025 तक चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में प्रतिदिन भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इस शृंखला ने नगरवासियों को रामभक्ति में सराबोर कर दिया है।
रामलीला कमेटी के प्रधान सचिन शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीराम जी की बारात महोत्सव का सबसे आकर्षक और भव्य आयोजन होगा। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने की अपील की।
[democracy id=”current”]
