Search

बुलंदशहर: पुलिस अधिकारियों के तबादले, एसएसपी ने 11 अधिकारियों को दिए नए कार्यक्षेत्र

241 Views

बुलंदशहर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े स्तर पर फेरबदल किया। इस दौरान कुल 11 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए।

जारी आदेश के अनुसार—

  • निरीक्षक महेंद्र कुमार त्रिपाठी को अपराध शाखा विवेचना इकाई से हटाकर नारकोटिक्स सेल का प्रभारी बनाया गया है।
  • निरीक्षक कुलदीप सिंह को जहांगीराबाद से स्थानांतरित कर अपराध शाखा विवेचना इकाई भेजा गया है।
  • निरीक्षक मनोज कुमार को पुलिस लाइन से जहांगीराबाद थाने में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर भेजा गया है।
  • उप निरीक्षक नितिन कुमार को जहांगीराबाद की ग्यारहवां मील चौकी से सिकंदराबाद की कायस्थवाड़ा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  • उप निरीक्षक अमित कुमार को पुलिस लाइन से ग्यारहवां मील चौकी (जहांगीराबाद) का प्रभारी बनाया गया है।
  • उप निरीक्षक पीतम सिंह को सिकंदराबाद की जेल चौकी से खुर्जा नगर की बुर्ज उस्मान चौकी का प्रभार सौंपा गया है।
  • उप निरीक्षक हरेंद्र को चोला थाने से स्थानांतरित कर सिकंदराबाद की संतपुरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
  • उप निरीक्षक रविंद्र सिंह को चोला थाने से जहांगीराबाद थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक पद पर भेजा गया है।
  • उप निरीक्षक श्योपाल सिंह को जहांगीराबाद से स्थानांतरित कर चोला थाने भेजा गया है।
  • उप निरीक्षक सोमनाथ राय को पुलिस लाइन से डिबाई थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment

Other News