बुलंदशहर के पहासू में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। 400 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी पीड़ितों व एनीमिया ग्रस्त महिलाओं को किट वितरण और पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई।
बुलंदशहर: पहासू में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के महत्व पर विचार रखे गए और महिलाओं को जागरूक किया गया।

आयोजन के दौरान लगभग 400 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया एवं अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

अंतुल तेवतिया ने कहा, “स्वस्थ महिला ही राष्ट्र के सशक्तिकरण की आधारशिला है। महिला को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि सशक्त नारी ही सशक्त परिवार की नींव होती है।”
मेले में टीबी से पीड़ित 10 महिलाओं को किट प्रदान की गई, वहीं 175 एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को पोषण किट वितरित की गई। इसके साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी दी गईं। मौके पर पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी अदा की गई।

अध्यक्ष डॉ.मनोज कुमार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उनके इलाज की अस्पताल में नि:शुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर शंभू सिंह राघव, मनोज गर्ग, कुलदीप सिंह, परवेंद्र देशवाल, सर्वेंद्र शर्मा, अवनीत शर्मा, संजय सूर्यवंशी, मनोज, गोपाल शर्मा, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
[democracy id=”current”]
