Search

सिकंदराबाद: मिशन शक्ति के तहत जागरूकता रैली, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर फोकस

641 Views

सिकंदराबाद में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण की शुरुआत जागरूकता रैली से हुई। रैली में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर देते हुए पुलिसकर्मी, छात्राएं व समाजसेवी शामिल हुए।


सिकंदराबाद: मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण की शुरुआत रविवार को नगर में जागरूकता रैली के साथ हुई। कोतवाली सिकंदराबाद से कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही और रोटरी क्लब से पायल गौड ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।


रैली में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, छात्राएं, महिलाएं और समाजसेवी शामिल हुए। इस दौरान महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर नारे लगाए गए और लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए परशुराम चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Leave a Comment