Search

सिकंदराबाद: रामलीला महोत्सव शुरू; विधायक और चैयरमेन संग कमेटी पदाधिकारियों ने किया उद्घाटन

797 Views

सिकंदराबाद। नगर में रविवार को श्री रामलीला कमेटी (रजि०) द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। मोहल्ला रामबाड़ा स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह और नगरपालिका चैयरमेन डॉ. प्रदीप दीक्षित ने कमेटी पदाधिकारियों संग संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन के पश्चात विधायक, चैयरमेन और समिति के सदस्यों ने भगवान लक्ष्मी नारायण की आरती व दर्शन कर मंचन की शुरुआत की।

रामलीला के प्रथम दिवस पर “नारद मोह लीला” का मंचन प्रस्तुत किया गया। कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने नारद मुनि का मोह भंग किया और उन्हें अपने कर्तव्यों की ओर ध्यान केंद्रित करने की सीख दी। मंचन के दौरान भगवान विष्णु की वाणी सुनकर दर्शक भावविभोर हो उठे।

रामलीला का मंचन श्रीधाम वृंदावन से पधारी श्री श्यामा श्याम ब्रज लोक लीला संस्था के संस्थापक नंदकिशोर शर्मा और व्यास दामोदर शर्मा द्वारा आकर्षक शैली में प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी से पंडित सचिन शर्मा, अरविंद दीक्षित, राहुल गुप्ता, जगदीश बजाज, राकेश मोहन सर्राफ, विशाल चौधरी, अजय शर्मा, अर्जुन वर्मा, शिवम गोयल और नितिन गर्ग एडवोकेट समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment

Other News