Search

सिकंदराबाद: भगवान गणेश की शोभा यात्रा के साथ हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

847 Views

सिकंदराबाद में भगवान गणेश जी की शोभायात्रा और झांकियों के साथ रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।


सिकंदराबाद: नगर में श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रविवार को रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बड़े धूमधाम से किया गया। लीला की शुरुआत भगवान श्री गणेश की आरती और दर्शन के साथ हुई।

शुभारंभ के अवसर पर बैंड-बाजों के साथ चैंबर धर्मशाला से भगवान श्री गणेश की सवारी और चंदा-सूरज की झांकी निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने नारियल फोड़कर रामलीला महोत्सव का उद्घाटन किया।

बग्गी में विराजमान भगवान श्री गणेश की आरती रामलीला कमेटी के सचिन शर्मा, अरविंद दीक्षित, राहुल गुप्ता, जगदीश बजाज, पिंकी वोहरा, राकेश मोहन सर्राफ, नितिन गर्ग एडवोकेट, विशाल चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्यों ने की।

नगर भ्रमण के बाद बड़ा बाजार स्थित हनुमान चौक पर रावण और चंदा-सूरज की लीला का मंचन हुआ। इस लीला में रावण द्वारा चंदा-सूरज को बंदी बनाए जाने का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment