Search

सिकंदराबाद: मिट्टी उठान के विरोध पर जेसीबी के आगे बैठे आरएसएस कार्यकर्ता, नोटिस देने की दी चेतावनी

1,059 Views

सिकंदराबाद: कस्बा क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी के सामने मुख्य मार्ग चौड़ीकरण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सोमवार को पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से जेसीबी मशीन से मिट्टी खुदाई का काम शुरू होते ही आरएसएस कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी डॉ. नरेश ने ठेकेदार पर बिना मानक और बिना नोटिस मिट्टी उठाने का आरोप लगाते हुए जेसीबी के आगे कुर्सी डालकर धरना दे दिया।

इस दौरान शिकायतकर्ता और ठेकेदार पक्ष में जमकर नोकझोंक हुई। आक्रोशित ठेकेदार ने शिकायतकर्ता को कानूनी नोटिस भिजवाने की चेतावनी दी।

डॉ. नरेश, जो आरएसएस की गौ उत्पाद विपणन मेरठ प्रान्त की जिम्मेदारी संभालते हैं, ने बताया कि उनका आवास मुख्य मार्ग किनारे है। पिछले छह माह से सड़क चौड़ीकरण के नाम पर दोनों ओर तीन-तीन फीट की खाई खोद दी गई, लेकिन काम अधर में लटका हुआ है। बरसात के समय ऊँचे नाले के तल के कारण उनके घर के सामने जलभराव हो जाता है।

उनका कहना है कि वे चौड़ीकरण के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उनकी मांग है कि सड़क का स्तर नाले के तल की ऊंचाई तक लाया जाए ताकि भविष्य में कस्बेवासियों को जलभराव की समस्या न झेलनी पड़े।

इस मामले में सिकंदराबाद विधानसभा के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि अभी मुख्य मार्ग पर फोर लेन का कार्य शुरू नहीं हुआ है, केवल शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बिना नोटिस कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर मौके पर भेजा जाएगा और समस्या का समाधान कराया जाएगा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Leave a Comment

Other News