कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 15 सितंबर को बुलंदशहर दौरे पर रहेंगे। वे शहीद पैरा कमांडो प्रभात गौड़ को श्रद्धांजलि देंगे और आत्महत्या व अपहरण-हत्या के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे।
बुलंदशहर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 15 सितंबर सोमवार को बुलंदशहर के दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने दौरे के दौरान अजय राय शहीद पैरा कमांडो प्रभात गौड़ को श्रद्धांजलि देंगे। प्रभात गौड़ बुलंदशहर के पाली आनंदगढ़ी गांव के निवासी थे और सेना में शहीद हुए थे।
इसके अलावा अजय राय लखनऊ में प्रशासन और बिजली विभाग के उत्पीड़न से आत्महत्या करने वाले बुलंदशहर ब्लॉक के गांव ततारपुर निवासी अजय शर्मा के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें ढांढस बंधाएंगे।
यही नहीं, अजय राय गुलावठी में अपहरण कर हत्या किए गए नौजवान सूफियान के परिवार से भी मिलकर संवेदना प्रकट करेंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा जिले में शहीद और पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता और समर्थन के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
