बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली, वाहनों व शस्त्रों का निरीक्षण किया, रिक्रूट आरक्षियों को मार्गदर्शन दिया और स्वच्छता व बेहतर रेस्पांस टाइम हेतु दिशा-निर्देश दिए।
बुलंदशहर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों के टर्न आउट की जांच की तथा शस्त्र खोलने की प्रक्रिया, अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग और येलो टेप से घटनास्थल को सुरक्षित करने जैसी महत्वपूर्ण कवायत कराई।

परेड में शामिल थानों की गाड़ियों एवं पीआरवी/डायल-112 वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने नाइट चेकिंग रजिस्टर देखा और निर्देश दिए कि सभी पीआरवी गाड़ियों में मेडिकल किट, येलो टेप व अन्य आवश्यक सामग्री हर समय उपलब्ध रहे। उन्होंने रेस्पांस टाइम को और कम करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उन्हें प्रशिक्षण से संबंधित मार्गदर्शन दिया। तत्पश्चात उन्होंने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और आदेश कक्ष में अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए।

एसएसपी ने प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, सरकारी संपत्ति की देखभाल करने, अभिलेखों को समय-समय पर अद्यतन रखने तथा वाहनों की नियमित मेंटेनेंस और चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ऋजुल, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
