Search

सिकंदराबाद: विद्युत वितरण खंड में संविदा कर्मियों को नहीं मिल रहा पूरा वेतन, आक्रोश बढ़ा

766 Views

सिकंदराबाद। विद्युत वितरण खंड प्रथम सिकंदराबाद में कार्यरत संविदा कर्मियों को लंबे समय से पूरा वेतन नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें 30 दिन की ड्यूटी के बावजूद केवल 26 दिन का ही वेतन दिया जाता है, जबकि रविवार की छुट्टी भी नहीं मिलती। स्थिति यह है कि उनसे 24 घंटे तक काम कराया जाता है, फिर भी उनका मेहनताना अधूरा रह जाता है।

इस संबंध में संविदा समिति ने अधिशासी अभियंता को पत्र देकर नाराज़गी जताई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि ठेका कंपनी PR Power Solution ने वेतन न देने का कारण विभागीय भुगतान रोकना बताया है। कंपनी का कहना है कि विभाग ने उनका पेमेंट रोक रखा है, इसी वजह से कर्मियों को केवल आंशिक भुगतान ही किया जा रहा है।

कर्मचारियों ने बताया कि अधिकारियों ने इस समस्या के समाधान के लिए सोमवार तक का समय लिया है। वहीं, संविदा समिति ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पूरा वेतन भुगतान नहीं किया गया तो सभी संविदा कर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे। समिति ने साफ कर दिया कि अगर इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो इसकी जिम्मेदारी PR Power Solution कंपनी और विभाग दोनों की होगी।

वेतन न मिलने से संविदा कर्मियों और उनके परिवारों पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Leave a Comment