Search

बुलंदशहर: डीएम-एसएसपी ने वलीपुरा नहर पर प्रतिमा विसर्जन तैयारियों का लिया जायजा

73 Views

गणेश चतुर्थी पर प्रतिमा विसर्जन को लेकर बुलंदशहर प्रशासन अलर्ट। डीएम श्रुति व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने वलीपुरा नहर का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई, ट्रैफिक व पार्किंग की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित।


बुलंदशहर: गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन गंग नहर में किया जाता है। इसी क्रम में प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने वलीपुरा नहर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से वार्ता की और मौके पर की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।

डीएम ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालु केवल चिन्हित स्थलों पर ही विसर्जन करें। गहरे पानी में किसी श्रद्धालु के न जाने देने हेतु बैरिकेटिंग, संकेतक और गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही ईओ नगर पालिका को साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। आने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा। वहीं, जाम की स्थिति से निपटने के लिए रूट डायवर्जन और ट्रैफिक प्रबंधन की अतिरिक्त व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment