Search

बुलंदशहर: किसान नेता सुमन ठाकुर और बबीता सैनी कांग्रेस में शामिल

87 Views

बुलंदशहर की किसान नेत्री सुमन ठाकुर और महिला नेता बबीता सैनी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने स्वागत किया। दोनों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मज़बूत करने का संकल्प लिया।


बुलंदशहर: जिले में कांग्रेस पार्टी का जनाधार लगातार मज़बूत होता जा रहा है। बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर सिकंदराबाद नगर निवासी किसान नेत्री सुमन ठाकुर और बबीता सैनी अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हुईं।

जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने दोनों महिला नेताओं का कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव, घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद सुमन ठाकुर और बबीता सैनी ने कहा कि वे महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएँगी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को मज़बूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी आज संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनका साथ देना हर भारतीय का कर्तव्य है।”

दोनों महिला नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को महिला वर्ग और किसान समाज में मज़बूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment