Search

बुलंदशहर: वोट चोरी के मुद्दों को घर-घर ले जाएगी कांग्रेस, पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

142 Views

बुलंदशहर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे को घर-घर ले जाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन सृजन अभियान की समीक्षा हुई और पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


बुलंदशहर: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने अब इसे घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया है। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन सृजन अभियान की समीक्षा हुई और मंडल कमेटियों के गठन को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया।

 

बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तय किया कि जिले की सभी विधानसभाओं में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को तेज किया जाएगा। साथ ही जनता की समस्याओं को तुरंत उठाने का भी संकल्प लिया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने कहा कि बुलंदशहर में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की सरकार वोट चोरी करके सत्ता में आई है। “हम बुलंदशहर में भी वोट चोरी के मुद्दे को घर-घर लेकर जाएंगे और जनता को जागरूक करेंगे। संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाएगा,”।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी ने कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस ने जिले में तेजी से संगठन खड़ा किया है। उन्होंने राहुल गांधी की भाजपा के खिलाफ लड़ाई की सराहना करते हुए कहा कि आज जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है।

कोषाध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद और अनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करना आज देश बचाने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं, किसानों, गरीबों और महिलाओं के साथ धोखा किया है और अच्छे दिनों का सपना दिखाकर देश को बर्बाद कर दिया है।

मासिक बैठक का संचालन जिला महासचिव आशु कुरैशी ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष रवि वर्मा, नरेंद्र चौधरी, सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, शकील अहमद, अनिल शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, डॉ. इरफान, आशु कुरैशी, विमलेश बाल्मिकी, सचिन वशिष्ठ, अब्दुल करीम, युधिष्ठिर शर्मा, विकास शर्मा, सादिक सैफी, नरेश शर्मा, पुष्पेंद्र एड., उमा महेश शर्मा, नदीम इदरीसी, अब्दुल रहमान, इसराइल गहलोत, शाकिब मुकद्दम, इलियास सैफी, राजेंद्र सिंह, साहिल शाह, राजेंद्र चौधरी, प्रेम कुमार, इशांक शर्मा, हाजी फाजिल, सगीर अहमद, मजहर कमर, दीपक शर्मा, अजित कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment