Search

सिकंदराबाद: फैक्ट्री में जबरन घुसने के मामले में कई ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज

808 Views

सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र की डॉग फूड फैक्ट्री में 20-25 ग्रामीण जबरन घुसकर वीडियो बनाने लगे। फैक्ट्री डायरेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सिकंदराबाद : औद्योगिक क्षेत्र की डॉग फूड तैयार करने वाली फैक्ट्री में रविवार को जबरन घुसने और वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने फैक्ट्री डायरेक्टर की तहरीर पर कई ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

टी-फारेस्ट एंड सास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अमित कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को उनके फैक्ट्री में मौजूद न होने के दौरान दोपहर करीब एक बजे 20–25 लोग रजापुर और शेरपुर गांव से फैक्ट्री गेट खोलकर अंदर घुस आए। फैक्ट्री मैनेजर संजीव कुमार और सुपरवाइजर शाहले आलम ने फोन पर सूचना दी कि ग्रामीण फैक्ट्री के अंदर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे और आरोप लगा रहे थे कि फैक्ट्री से मीट की वजह से दुर्गंध फैल रही है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।

डायरेक्टर ने आशंका जताई है कि अज्ञात ग्रामीण फैक्ट्री के अंदर की वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर सकते हैं और भविष्य में तोड़फोड़ जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। इससे फैक्ट्री कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

कोतवाल अनिल कुमार शाही ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment