Search

ककोड़: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

530 Views

ककोड़ में महिला कल्याण विभाग द्वारा हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन योजना के तहत 10 दिवसीय श्रृंखला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिला सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।


ककोड़: बुधवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से नगर पंचायत सभागार में “हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन योजना” के अंतर्गत 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को महिला सुरक्षा, अधिकारों तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देना और समाज में बेटियों के प्रति व्याप्त भेदभाव को समाप्त करना रहा। आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

चाइल्ड हेल्पलाइन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अभिषेक यादव ने हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों से बचने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।

वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर नेहा सोलंकी ने घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर छात्राओं को संवेदनशील किया और वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के साथ-साथ महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।

इस दौरान निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जैसी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन मोहित सिंघल, सभासद बबलू, छोटे, ललित, सलीम, चमन, तथा गीतांजलि, कुमारी प्राची सैनी और यश अहलावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment