Search

बुलंदशहर: भारतीय किसान संघ ने समृद्धि गार्डन, ततारपुर में मनाई बलराम जयंती

307 Views

भारतीय किसान संघ बुलंदशहर इकाई ने ततारपुर गांव स्थित समृद्धि गार्डन में बलराम जयंती मनाई। भगवान बलराम और हल का पूजन किया गया। कार्यक्रम में आत्मनिर्भरता, श्रम की गरिमा और किसानों की भूमिका पर जोर दिया गया।


बुलंदशहर: भारतीय किसान संघ बुलंदशहर के कार्यकर्ताओं ने ततारपुर गांव स्थित समृद्धि गार्डन में भगवान बलराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर भगवान बलराम और उनके अस्त्र हल का पूजन किया गया।

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी ने बताया कि बलराम जयंती के दिन संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर ध्वज लगाकर व कृषि यंत्रों की पूजा कर भगवान बलराम जी को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कृषि केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि जीवन शैली है। किसान को अन्नदाता का सम्मान प्राप्त है और भारतीय किसान संघ अपने आदर्श के रूप में भगवान बलराम जी को पूजता है।

बलराम: कृषि और श्रम के प्रतीक

भगवान बलराम जी को कृषि और श्रम का प्रतीक माना जाता है। उनका हल भूमि की उर्वरता और श्रम की गरिमा का प्रतीक है। उनके जीवन से यह शिक्षा मिलती है कि कोई भी श्रम छोटा नहीं होता और कृषि समाज की रीढ़ है।

भारतीय किसान संघ की विचारधारा और बलराम

जिला मंत्री पुष्पेंद्र त्यागी ने कहा कि जिस प्रकार बलराम जी ने आत्मनिर्भरता और श्रम को महत्व दिया, उसी प्रकार भारतीय किसान संघ भी किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्यरत है। संगठन का मानना है कि किसान को सरकार पर आश्रित होने के बजाय अपनी मेहनत और परंपरागत ज्ञान पर भरोसा करना चाहिए।

जिला कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि बलराम जी की तरह ही संगठन भी किसानों और उनकी भूमि के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। वहीं, जिला सह-कोषाध्यक्ष शलभ तोमर ने बलराम जी को संगठन के लिए केवल देवता ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, श्रम की गरिमा और धरती के प्रति प्रेम की प्रेरणा बताया।

जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेम कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की झलकियाँ

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष गौरीशंकर लोधी ने की तथा संचालन खंड मंत्री गोविंद सैनी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शिकारपुर खंड के खंड अध्यक्ष देवेंद्र त्यागी, हुकम सिंह, वीर सिंह, जयपाल सिंह, चरण सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment