Search

सिकंदराबाद: नई सब्जी मंडी में 35 साल से गंदगी और अतिक्रमण, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

1,248 Views

सिकंदराबाद की नई सब्जी मंडी में 35 वर्षों से गंदगी, कीचड़ और अतिक्रमण की समस्या से परेशान किसान। भारतीय किसान यूनियन ने प्रशासन को चेतावनी दी, समाधान न होने पर आंदोलन की तैयारी।


सिकंदराबाद: नई सब्जी मंडी में किसानों और आढ़तियों को बीते 35 वर्षों से गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय किसान यूनियन (अजगर) ने मंडी की दुर्दशा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मुख्य सड़क पर हमेशा कीचड़ और गंदगी का अंबार लगा रहता है। इस कारण किसानों को न केवल भारी दिक़्क़तें झेलनी पड़ती हैं बल्कि क्षेत्रीय लोगों में बीमारियों का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

मंडी में अतिक्रमण भी एक बड़ी समस्या है। लाइसेंसधारी दुकानदार अपनी निर्धारित दुकानों से बाहर अवैध कब्जा कर बैठे हैं, जिसके चलते मंडी परिसर में आए दिन जाम की स्थिति रहती है।

भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि मंडी समिति अन्य स्थानों पर काम करवा रही है लेकिन सिकंदराबाद मंडी की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संदर्भ में एक ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपा गया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment