Search

ककोड़ थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन डंपर और जेसीबी सीज

1,038 Views

सिकंदराबाद: एसडीएम सिकंदराबाद दीपक पाल ने रविवार रात को ककोड़ थाना क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान मौके से तीन डंपर और एक जेसीबी मशीन को सीज कराया गया।

एसडीएम दीपक पाल ने बताया कि खनन की यह गतिविधि गांव वैर में की जा रही थी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और खनन में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News