Search

बुलंदशहर: गाँव बीहरा में मकान की दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, बेटियों पर टूटा दु:खों का पहाड़

736 Views
अगौता थाना क्षेत्र के गाँव बीहरा में कच्ची दीवार गिरने से 45 वर्षीय महिला गीता की मौत। मृतका की तीन बेटियाँ, हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बुलंदशहर: शुक्रवार सुबह अगौता थाना क्षेत्र के गाँव बीहरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की कच्ची दीवार गिरने से 45 वर्षीय महिला गीता की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गीता सुबह लगभग 9 बजे अपने घर में सफाई कर रही थी। उसी दौरान अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आने से गीता दब गई। तेज आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को मलबे से बाहर निकाला। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी लखावटी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर अगौता पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतका गीता की शादी करीब 24 वर्ष पूर्व ककोड़ थाना क्षेत्र के गाँव कलुपुरा में हुई थी, लेकिन वह पिछले 16 वर्षों से अपने मायके में ही रह रही थी। वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही थी।

गीता के परिवार में उसकी तीन पुत्रियाँ हैं – पूजा (22), मंजू (20) और हैमा (18)। अभी तक किसी भी बेटी की शादी नहीं हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment