836 Views
सिकंदराबाद पुलिस ने गश्त के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश राहुल को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के बाद जेल भेजा गया।
सिकंदराबाद: पुलिस ने गश्त के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपित को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
कोतवाल अनिल कुमार शाही ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपित राहुल पुत्र रोहताश निवासी गांव सराय दूल्हा है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुलावठी रोड स्थित नार्मल स्कूल के पास से उसे पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
