बुलंदशहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा को दूध से स्नान कराकर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता अलीगढ़ की विशाल जनसभा में शामिल होने रवाना हुए।
बुलंदशहर: गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि को हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर काली नदी रोड स्थित बाबूजी कल्याण सिंह पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा का भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने दूध से स्नान कराकर पुष्पमाला अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।
इसके उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अलीगढ़ में आयोजित हिंदू गौरव दिवस की विशाल जनसभा के लिए रवाना हुए।
जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि कल्याण सिंह जी ने भय और अपराध-मुक्त शासन की नींव रखकर उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। उन्होंने सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की पुनर्स्थापना के लिए कभी भी मूल्यों से समझौता नहीं किया और सत्ता त्यागने से भी पीछे नहीं हटे। संगठन से लेकर सरकार तक सुशासन और लोककल्याण की नींव रखने वाले कल्याण सिंह जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हर राष्ट्रप्रेमी की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा।
इस अवसर पर भवतोष गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष दीपक दूल्हेरा, कुलदीप चौधरी, ठाकुर ललित सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री केपी सिंह, नवीन शर्मा, मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित, भीष्म सिसोदिया, कृष्णपाल सिंह, डम्बर सिंह ठाकुर, ललित सिंह, आदेश चौहान, हिमांशु तोमर, आदेश संस्कार वर्मा, श्रवण कुमार, पंकज शर्मा, प्रतीक शर्मा, सभासद लक्ष्मण लोधी, आकाश पंडित सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
