Search

जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर शिवसेना आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

182 Views
जिला अस्पताल में मरीजों को दवाइयों की किल्लत, सर्जन की कमी और अव्यवस्थाओं को लेकर शिवसेना ने आक्रोश जताते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष सर्वेश राणा ने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बुलंदशहर: जिला अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानियों और स्वास्थ्य विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर शिवसेना ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

गुरुवार 21 अगस्त को जिला अध्यक्ष सर्वेश राणा के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारी रोडवेज वर्कशॉप के पास जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम पर है। मरीजों को समय से दवाइयां नहीं मिलतीं और सर्जन की अनुपलब्धता के चलते गंभीर मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जिला अध्यक्ष सर्वेश राणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और भ्रष्टाचार को खत्म किया जाए। यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो शिवसेना उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सर्वेश राणा, प्रदेश सचिव राजकुमार गिरी, जिला संगठन मंत्री जय भगवान फौजी, जिला सचिव बबलू गिरी, महंत रामचंद्र गिरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment