Search

बुलंदशहर: अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन महिला विंग की अध्यक्ष बनीं नीमा गुप्ता

140 Views
बुलंदशहर की नीमा गुप्ता को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन महिला विंग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। समाज में खुशी की लहर, बधाइयों का ताता।

बुलंदशहर: अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल के निर्देश पर जिला अध्यक्ष मोहित कंसल ने महिला विंग की कमान नीमा गुप्ता को सौंपी है। नीमा गुप्ता को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंची, समाज के लोगों ने उन्हें बधाई संदेश देना शुरू कर दिया।

वैश्य समाज में इसे खुशी की लहर के रूप में देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह कदम महिला समाज को और मजबूत करेगा। वहीं, नई जिला अध्यक्ष नीमा गुप्ता ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने और वैश्य समाज को मजबूत करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment