Search

सिकंदराबाद में झाड़ियों से मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी

854 Views

सिकंदराबाद में स्वतंत्रता दिवस की सुबह झाड़ियों से नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सीसीटीवी खंगालकर जांच तेज।


सिकंदराबाद: स्वतंत्रता दिवस की सुबह शुक्रवार को सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक चौकी अंतर्गत एक हृदय विदारक घटना सामने आई। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे झाड़ियों में एक नवजात शिशु का शव देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर औद्योगिक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, शव 1-2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना समाज में फैली संवेदनहीनता और क्रूरता की दु:खद तस्वीर पेश करती है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की तलाश में जुटी है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News