Search

सिकंदराबाद: बम-बम भोले के नारों संग कांवरियों का उत्साह चरम पर, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

848 Views
सिकंदराबाद में सावन के पावन महीने में शिवभक्त कांवड़ लेकर गंगा जल ला रहे हैं। सेवा शिविरों, मंदिरों की विशेष सजावट और प्रशासनिक इंतज़ामों ने यात्रा को भक्तिमय बना दिया है।

सिकंदराबाद। सावन का महीना शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह रंग चुका है। कस्बे के मार्गों पर “हर-हर महादेव“ और “बम-बम भोले” के जयघोष गूंज रहे हैं। शिवभक्त कांवड़ उठाकर गंगा जल लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं और अपने-अपने क्षेत्रों के शिवालयों के लिए रवाना हो रहे हैं।

कंधे पर कांवड़, सिर पर केसरिया साफा और मन में श्रद्धा लिए भक्तों के जत्थे नगर के मार्गों से गुजर रहे हैं। कस्बे में सेवा शिविरों के माध्यम से कांवरियों को फल, जल, दूध और विश्राम की व्यवस्था दी जा रही है। युवाओं में विशेष जोश और भक्ति का भाव देखा जा रहा है।

मंदिरों में बेलपत्र, धतूरा और भांग से भगवान शिव का श्रृंगार किया जा रहा है। कलशों में जल लेकर शिवभक्त भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी भरने को आतुर हैं।

प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से कांवर यात्रा की व्यवस्था में जुटा है।

रास्तों को साफ-सुथरा रखा गया है और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। गुलावठी रोड पर स्थित गांव सनोटा की नहर के पास आने वाले कांवरियों की पुलिस मदद कर रही है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से नहर में रस्सी बांधकर ट्यूब डाले गए हैं, ताकि किसी आपात स्थिति में जीवन रक्षा हो सके।

इसके अलावा, भारी वाहनों का नगर में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है और उन्हें सनोटा की नहर पर ही रोक दिया जा रहा है। पुलिस कांवरियों के साथ सेल्फी लेकर उन्हें उत्साहित भी कर रही है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News