Search

बुलंद बायो गैस प्लांट में डकैती की घटना में वांछित बदमाश से फिर पुलिस की हुई मुठभेड़, कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस व बाइक बरामद

Share Now :

WhatsApp
274 Views

बुलंदशहर। जनपद में तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक आज थाना अगौता पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी जमालपुर बम्बा पटरी के पास एक बाइक सवार पुलिस टीम को देखकर तेज गति से बाइक को मोडकर चकरोड पर खेतो की तरफ भागने लगा। भागते समय बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अभियुक्त द्वारा अपने आप को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान जुल्ला उर्फ जुल्फिकार पुत्र गुलफाम निवासी ग्राम दहपा थाना पिलखवा जनपद हापुड के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भेजा गया है।

थानाध्यक्ष अगौता संदीप कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घायल/ गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा/डकैत है। इस आरोपी द्वारा 04/05 मार्च 2024 की रात्रि में थाना अगौता क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन बुलंद बायो गैस प्लांट में अपने साथियो के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता समेत जनपद हापुड़ के थाना पिलखुआ, थाना हापुड़ नगर, थाना हाफिजपुर में कुल मिलाकर नौ मामले दर्ज है। पुलिस ने घायल/ गिरफ्तार बदमाश जुल्ला उर्फ जुल्फिकार के कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस व बाइक बरामद की है। पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment