Search

एम एस इंटर कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

361 Views

सिकंदराबाद। नगर के कायस्थवाड़ा स्थित एम एस इंटर काॅलेज के सभागार में शुक्रवार को मिशन चंद्रयान के अन्तर्गत चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव 69°S पर सफलता पूर्वक पदार्पण करने के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” मनाया गया। चन्द्रयान-3 मिशन के डायरेक्टर एस मोहन कुमार के सफल निर्देशन में गत 14 जुलाई को सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र हरिकोटा नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) से भारतीय वैज्ञानिकों ने इस यान को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:35 बजे प्रक्षेपित किया गया और गत 23 अगस्त को सायं 6:04 बजे इसे चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतारा गया।

इसी दिन के स्मरण में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के एन.सी.सी.के सीनियर व जूनियर डिवीज़न के कैडेट्स के साथ अन्य सभी छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के सहायक एन.सी.सी.अधिकारी कैप्टन अतुल कुमार गौतम ने चन्द्रयान-3 मिशन के बारे में विस्तृत जानकारियाँ कैडेट्स व विद्यार्थियों को प्रदान की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सैय्यद गुलाम अस्करी नक़वी ने भारतीय वैज्ञानिकों के इस अद्वितीय कार्य को देश व नागरिकों के गौरव को बढ़ाने वाला क्षण कहा। इस कार्यक्रम को सफल संचालन में तृतीय ऑफिसर प्रशान्त भारद्वाज, राम मोहन वशिष्ठ, डॉ.मौ. फ़ारूक़ ख़ान, मौ.रिज़वान ख़ान, राजीव द्विवेदी और विद्यालय के समस्त विद्वान अध्यापक एवं अन्य सभी कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News